Mahatari Vandana Yojana Online Form 2024: मोबाइल से कैसे भरें महतारी वंदना योजना फॉर्म, यहां देखें फॉर्म भरने की प्रक्रिया!

Mahatari Vandana Yojana Online Form 2024: महतारी वंदना योजना को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। महतारी वंदना योजना के अंतर्गत लगभग 70 लाख से भी ज्यादा महिलाओं के फॉर्म जमा हुए हैं। जो महिलाएं महतारी वंदना योजना के अंतर्गत पात्र हैं। उनको सरकार हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दे रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Mahatari Vandana Yojana Online Form 5 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक किए जा रहे हैं। महतारी वंदना योजना का पहला चरण पूरा हो चुका है। लेकिन, बहुत जल्दी छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार द्वारा उन महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए दूसरा चरण भी शुरू किया जाएगा। जो अपना फॉर्म आवेदन फॉर्म नहीं भर पाई थी।

महतारी वंदना योजना के अंतर्गत पहले चरण में आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरे गए थे। इसके अलावा लाभार्थी आवेदकों द्वारा Mahatari Vandana Yojana Online Form जन सेवा केंद्र के माध्यम से भी किए गए थे। अगर आप छत्तीसगढ़ में रहने वाली महिला है और किसी कारण बस आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन नहीं कर पाईं थी, तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा इस योजना का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। जिसमें आप आपको आवेदन करने का अवसर मिलेगा।

इस आर्टिकल में हम महतारी वंदना योजना फॉर्म ऑनलाइन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराने जा रहे हैं। इस आर्टिकल को पढ़कर आप Mahatari Vandana Yojana Online Form के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। उसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना है।

Mahatari Vandana Yojana Online Form

महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए शुरू की है। महतारी वंदना योजना के अंतर्गत आप ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको आंगनबाड़ी केंद्र से महतारी वंदना योजना फॉर्म मिल जाएगा। इसके अलावा आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर भी Mahatari Vandana Yojana Online Form Pdf Download कर सकते हैं।

महतारी वंदना योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पास आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ जोड़कर जमा कर देना है। उसके बाद आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी सही मिलने पर आपका नाम Mahatari Vandana Yojana List में जोड़ दिया जाएगा। इस योजना के विषय में अधिक जानकारी लेने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ते रहें।

Mahatari Vandana Yojana Beneficiary

महतारी वंदना योजना के अंतर्गत उन महिलाओं को लाभ दिया जाता है जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं। इसलिए आप भी Mahatari Vandana Yojana Online Form करने से पहले नीचे दी गई नियम व शर्तों को पढ़ लें कि आप इनको पूरा करती हैं या नहीं-

  • महतारी बंदना योजना 2024 के अंतर्गत केवल छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिला की आवेदन कर सकती हैं।
  • छत्तीसगढ़ राज्य की विवाहित महिलाएं, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं महतारी वंदना योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • इस योजना में आवेदन करके लाभ उठाने के लिए महिलाओं की उम्र 30 से 60 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।
  • आवेदिका महिला के परिवार का कोई भी सदस्य किसी सरकारी पद पर कार्यरत या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए महिला के परिवार की मासिक इनकम ₹12,000 के अंतर्गत होनी आवश्यक है।

Mahatari Vandana Yojana Online Form Required Documents

अगर आप Mahatari Vandana Yojana के अंतर्गत पात्र हैं और आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ उठाना चाहती हैं। तो उसके लिए आपको Mahatari Vandana Yojana Online Form के साथ नीचे दिए गए आवश्यक दस्तावेज जमा करने अनिवार्य हैं:-

  • आधार कार्ड
  • पिता या पति का आधार कार्ड
  • पति का पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • तलाकशुदा होने की स्थिति में उसका प्रमाण पत्र
  • विधवा होने की स्थिति में आवेदिका के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र

Mahatari Vandana Yojana Online Form Apply

Mahatari Vandana Yojana Online Form Apply करने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताई गई है। इस प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करते हुए आप आसानी से आवेदन फॉर्म अप्लाई कर सकती हैं:-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको महतारी वंदना योजना फॉर्म डाउनलोड करना है। इस दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप योजना के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकती हैं।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने महतारी वंदना योजना का फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आपके सामने आ जाएगा।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंटआउट निकलवा लें।
  • आवेदन फार्म का प्रिंट निकलवाने के बाद आपको सबसे पहले लाभार्थी की जानकारी भरनी है।
    • आवेदिका महिला का प्रकार (विवाहित/विधवा / तलाकशुदा / परित्यक्ता)
    • आवेदन की तिथि
    • महिला का नाम (जो आधार कार्ड में है)
    • महिला के पति का नाम
    • महिला की जन्मतिथि (आधार कार्ड में है)
    • जन्मतिथि के सत्यापन हेतु प्रमाण पत्र अटैच करें (जन्म प्रमाण पत्र/ आधार कार्ड/ 10वी या 12वी की मार्कशीट/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
    • महिला की जाति
    • महिला का वर्ग (SC / ST / OBC / General)
    • आवेदन करने वाली महिला पिछड़ी जनजाति वर्ग की है तो हाँ चुने और नहीं है तो नहीं चुनें।
    • जिला
    • क्षेत्र
    • ब्लॉक
    • सेक्टर
    • गाँव / वार्ड
    • आंगनबाड़ी केन्द्र का नाम
    • महिला का आधार नंबर
    • पति का आधार नंबर
    • महिला और उसके पति का पैन नंबर
    • राशन कार्ड अधिकारी का नाम (ऑप्शनल)
    • राशन कार्ड का नंबर
  • ऊपर दी गई जानकारी भरने के बाद लाभार्थी के पात्र अपात्र की जानकारी भरें-
  • क्या आप या आपके परिवार का कोई सदस्य सरकार के अंतर्गत शासकीय विभाग /उपक्रम /मण्डल /स्थानीय निकाय में स्थायी /अस्थायी /संविदा पदों पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ग मे कर्मचारी या अधिकारी है? यह जानकारी भरने के लिए हाँ या ना का ऑप्शन चुने।
    • क्या आप पेंशन भोगी हैं? हां या नहीं का ऑप्शन चुनें।
    • क्या आपके (आवेदन करने वाली महिला) परिवार का कोई भी सदस्य पूर्व या वर्तमान सांसद विधायक या सरकार के बोर्ड, निगम, मण्डल के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष है? हां या नहीं का ऑप्शन चुनें।
    • क्या आप या आपके परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता है? हां या नहीं का ऑप्शन चुनें।
  • इसके बाद लाभार्थी अपने बैंक की डिटेल्स दर्ज करें जैसे –
    • बैंक का नाम
    • IFSC Code
    • खाता नंबर
  • इतना करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी आवेदन फार्म के साथ जोड़ दें।
  • एक बार अपने आवेदन फॉर्म को दोबारा जांच लें उसके बाद अपने आवेदन फार्म को आंगनबाड़ी केंद्र में जमा कर दें।
  • इस प्रकार ऊपर दी गई इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप महतारी वंदना योजना फॉर्म भर सकती हैं।

Conclusion

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने Mahatari Vandana Yojana Online Form भरने के लिए विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के बाद, आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा। लाभार्थी लिस्ट में आपका नाम जुड़ते ही आपको महतारी वंदना योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता प्राप्त होने लगेगी। उम्मीद करते हैं- यह आर्टिकल आपके लिए लाभकारी रहेगा और आपको इस योजना का लाभ अवश्य प्राप्त होगा। ऐसी ही अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े रहने के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहे।

Mahatari Vandana Yojana Online Form Related FAQs –

Q1. महतारी वंदना योजना 2024 की अंतिम तिथि क्या है?

Mahatari Vandana Yojana Online Form 5 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक किए जा रहे हैं। महतारी वंदना योजना का पहला चरण पूरा हो चुका है। लेकिन, बहुत जल्दी छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार द्वारा उन महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए दूसरा चरण भी शुरू किया जाएगा।

Q2. महतारी वंदना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

महतारी वंदना योजना की Official Website पर जाएँ।

‘आवेदन’ टैब पर क्लिक करें।

आवश्यक जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज़ अटैच करें।

इसके बाद महतारी वंदना योजना ऑनलाइन फ़ॉर्म जमा कर दें।

यह भी पढ़ें –

Leave a Comment