Savitribai Phule Yojana 2024 के तहत मिलेगा बालिकाओं को ₹40,000 का लाभ, नया पोर्टल जारी, देखें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया!

Savitribai Phule Yojana 2024: झारखंड राज्य की लड़कियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, सावित्रीबाई फुले योजना झारखंड पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी कर दिया गया है। क्योंकि पहले लोगों को Savitribai Phule Yojana के तहत ऑफलाइन आवेदन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी परेशानी को देखते हुए सावित्रीबाई फुले योजना झारखंड पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। अब आप घर बैठे सावित्रीबाई फुले योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं और 40,000 रुपये का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इस आर्टिकल में सावित्रीबाई फुले योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है।

Savitribai Phule Yojana 2024

मित्रों, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना झारखंड राज्य की लड़कियों के लिए एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे Savitribai Phule Yojana के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के तहत राज्य की लड़कियों को कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ राज्य के लगभग सभी जिलों में दिया जा रहा है। अगर आप भी झारखंड के निवासी हैं और आपके घर में कोई पात्र लड़की है तो आप सावित्रीबाई फुले योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हमने सावित्रीबाई फुले योजना से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार पूर्वक साझा की है। इस आर्टिकल में हमने बताया है कि आप कैसे सावित्रीबाई फुले योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या है? इस योजना के लाभ और पात्रता क्या-क्या है? इसलिए इस योजना के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें। ऐसे ही अन्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जुड़े रहे हमारी वेबसाइट studynumberone1.com से क्योंकि हम सरकारी योजना से जुड़ा कंटेंट अपनी वेबसाइट पर सबसे पहले लेकर आते हैं जिससे आप सबसे पहले सरकार की हर योजना का लाभ उठा सकें।

Savitribai Phule Yojana Aadhaar Yojana – Overview

योजना का नामSavitribai Phule Yojana
आर्टिकल का नामSavitribai Phule Yojana 2024
लाभार्थीझारखंड के गरीब परिवारों की बालिकाएं
योजना काउद्देश्यउच्चतर कक्षाओं की बालिकाओं शिक्षा जारी रखने के लिए सहयोग कर उनके विद्यालय परित्याग की प्रवृत्ति को काम करना एवं उन्हें उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना।
किस्तों की संख्या6 किस्तें
आर्थिक सहायता40,000 रुपए
साल2024
योजना की स्थितिचालु
लाभार्थीराज्यझारखंड
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन/ऑनलाइन
ऑफिशल वेबसाइटClick Here

Savitribai Phule Yojana Objective

Savitribai Phule Yojana को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य झारखंड की उन छात्राओं को जो 8वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई कर रही हैं उनको आर्थिक मदद प्रदान करना है। इस योजना का लाभ उठाकर छात्राओं को अपनी पढ़ाई करने के लिए मदद मिलेगी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी और वह उच्च स्तर की पढ़ाई आसानी से कर सकती हैं। इसी उद्देश्य को लेकर झारखंड सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है।

इस योजना के अंतर्गत छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जाएगा। जिससे वह समाज का निडर होकर सामना कर सकें। सरकार द्वारा दिए जाने वाले इस लाभ से बालिकाएं अपने परिवार की भी मदद कर सकती है, और मिलने वाली इस सहायता राशि से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकती है। यही सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

Savitribai Phule Yojana – Eligibility

सावित्रीबाई फुले योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको कुछ आवश्यक पात्रता मापदंडों को पूरा करना आवश्यक होता है। जिन्हें सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है। यदि आप इन पात्रता को पूरा करने में समर्थ नहीं है तो आप इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं। जिसके चलते आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए आपको नीचे दी गई इन पात्रता को पूरा करना अनिवार्य है। जो इस प्रकार है:-

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • एक परिवार की केवल दो बेटियां हैं सावित्रीबाई फुले योजना के अंतर्गत लाभ उठा सकती हैं।
  • आवेदन करने वाली छात्रा के माता-पिता आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र के माता-पिता किसी भी सरकारी पद पर कार्यरत या सेवानिवृत्ति नहीं होने चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए छात्र के पास बैंक/डाकघर का खाता होना अनिवार्य है।

Savitribai Phule Yojana – Documents

यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ उठाना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जो इस योजना में आवेदन करने के लिए सहायक होंगे। इसलिए आपके पास नीचे दिए गए यह आवश्यक दस्तावेज होने आवश्यक हैं। जिनके बारे में हमने नीचे बताया है:-

  • आधार कार्ड
  • अंत्योदय कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • SECC-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र
  • स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Savitribai Phule Yojana – Benefits

Savitribai Phule Yojana के अंतर्गत 8वीं से 12वीं कक्षा तक छात्राओं को अलग-अलग सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभों के बारे में हमने नीचे जानकारी दी है। जिसे पढ़कर आप जान सकते हैं कि इस योजना के अंतर्गत क्या-क्या लाभ दिए जाते हैं:-

  • इस योजना का उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देकर लड़कियों को सशक्त बनाना और उन्हें सूचित निर्णय लेने में सक्षम बनाना है।
  • यह किशोर लड़कियों की स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी आवश्यकताओं के लिए सहायता प्रदान करता है।
  • शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देकर, यह योजना बाल विवाह की प्रथाओं को कम करने में योगदान देती है।
  • लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उनके व्यक्तिगत विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करती है।
  • कक्षा 8 से 12 में नामांकित लड़कियों को विभिन्न चरणों में वित्तीय सहायता प्राप्त होती है:-
कक्षासहायता राशि
कक्षा 8 में₹2,500
कक्षा 9 में₹2,500
कक्षा 10 में₹5,000
कक्षा 11 में₹5,000
कक्षा 12 में₹5,000
18 वर्ष की होने के बाद₹20,000

Savitribai Phule Yojana Jharkhand Online Registration Process

सावित्रीबाई फुले आधार योजना के अंतर्गत आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। जिसके बाद आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की आसान प्रक्रिया हमने नीचे बताई है। जिसे फॉलो करके आप इस योजना के अंतर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन करके लाभ उठा सकते हैं। तो आईए जानते हैं ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में:-

  • सावित्रीबाई फुले योजना 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट का लिंक और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का नीचे Important Links Section में दिया गया है।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें और उसके बाद बेनिफिशियरी लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • आपको इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी जैसे Name, address, password और security question आदि भरनी होगी।
  • उसके बाद रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको वापस होम पेज पर आना होगा।
  • होम पेज पर आपको फिर से लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद बेनिफिशियरी लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन करते समय जो मोबाइल नंबर और पासवर्ड डाला था उसे भरकर कैप्चा सॉल्व करना है और लॉगइन ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको लेफ्ट साइड में अप्लाई नाउ का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पॉप-अप आएगा, उसमें दी गई सभी जानकारी को पढ़ें और चेक बॉक्स पर टिक करके एक्सेप्ट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • और सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह आपका सावित्रीबाई फुले योजना झारखंड रजिस्ट्रेशन सफल हो जाएगा।

Important Links

Official WebsiteClick Here
Online RegistrationClick Here
Registration FormDownload Now

Conclusion

दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने विस्तार से बताया है कि Savitribai Phule Yojana का लाभ कैसे उठाया जाए। अगर आप भी झारखंड के निवासी हैं और आपके घर में भी कोई लड़की है, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो कृपया इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें और हमें अपनी बहुमूल्य टिप्पणियों के माध्यम से बताएं। और अगर आपके पास इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार का प्रश्न है, तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं, धन्यवाद!

यह भी पढ़ें –

Leave a Comment